यूपी : भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के सुल्तानपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत.. वोटर चेतना अभियान का प्रशिक्षण देंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष..

भाजपा नगर कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की पूर्ण की गई तैयारी..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नये मतदाताओं को मतदाता सूची में जुड़वाने और पार्टी की रीति-नीति के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी वोटर चेतना अभियान संचालित करेगी।अभियान के बारे में पार्टी पदाधिकारियों,जन प्रतिनिधियों, पार्टी नेताओं को प्रशिक्षण देने के लिए मंगलवार 17 अक्टूबर को पार्टी के पयागीपुर स्थित जिला मुख्यालय पर अपराह्न 1:30 बजे कार्यशाला आयोजित की जाएगी।भाजपा जिला महामंत्री संदीप सिंह व नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने बताया की काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल कार्यशाला में अभियान को लेकर प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि, पूर्व जिला अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष,विधानसभा व मंडल मतदाता प्रमुख सहित 150 लोग शामिल होंगे। भाजपा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के सुल्तानपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी करने के लिए जिला महामंत्री संदीप सिंह व नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, प्रवीण मिश्रा व आशीष सिंह ने सुपर मार्केट स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर शक्ति केंद्र संयोजक,सभासद व सभासद प्रत्यासियों के साथ एक बैठक की है। बैठक में बताया गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर ए वर्मा की अगुवाई में मंगलवार 17 अक्टूबर को ढकवा में प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल का कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद करौंदीकला, सूरापुर, कादीपुर,मोतिगरपुर,दियरा,बरौसा,महादेवपुर,टाटियानगर में पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष विजेथुआ महावीरन में दर्शन भी करेंगे।क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला नगर में प्रवेश करने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता,कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि,अपने अपने शक्ति केंद्र के तय स्थान पर स्वागत करेंगे। तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष पयागीपुर कार्यालय पहुंचकर वोटर चेतना अभियान का प्रशिक्षण देंगे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : UKD ने पूर्व सैनिक विरेन्द्र नौटियाल को केंद्रीय संगठन मंत्री बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी

Related Articles

हिन्दी English