यूपी : सुल्तानपुर में राहुल गाँधी का भाजपा ओ बी सी मोर्चा ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने फूँका प्रतीकात्मक पुतला.. जानिए..
राहुल गाँधी द्वारा पी एम मोदी के प्रति अपमानजनक जातिसूचक टिप्पणी से नाराज दिखा भाजपा ओ बी सी मोर्चा..



खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक जातिसूचक टिप्पणी से भाजपा ओ बी सी मोर्चा नाराज दिखा,जिसके विरोध में आज भाजपा ओ बी सी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा जिला व नगर कार्यकारिणी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता और सुभाजपा के पदाधिकारी भी राहुल की टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतर आए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विरोध करते हुए हाथ मे राहुल गाँधी का प्रतीकात्मक पुतला लिए हुए कलेक्ट्रट गेट के सामने पहुँचकर राहुल गाँधी मुर्दाबाद,राहुल गाँधी होश में आओ जैसे नारे लागाये और राहुल गाँधी के पुतले का दहन किया।पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा ओ बी सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जातिसूचक अशोभनीय टिप्पड़ी कर समूचे ओबीसी जातियों को अपमानित करने का कार्य किया है,जिसका सिर्फ हम नही बल्कि पूरा हिंदुस्तान विरोध कर रहा है,इसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व राहुल गाँधी को भुगतना पड़ेगा।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अखिलेश जायसवाल,जिला महामंत्री ओ बी सी मोर्चा वीरेंद्र भार्गव,जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेन्द्र द्विवेदी, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,सुभाजपा जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, दीपांकुश चित्रांश,मोहित साहू,मीडिया प्रभारी रामू निषाद,सतनाम सिंह बग्गा,सोशल मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,अयोध्या प्रसाद वर्मा, सभासद मंगरु प्रजापति,सभासद दिनेश चौरसिया के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।