यूपी : बज चुका है बिगुल..युद्ध के मैदान में सेना तैनात करने की हो रही तैयारी : गोविंद तिवारी
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सुल्तानपुर में जिला किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न..

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला कार्यालय पर दिल्ली में होने वाले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महाधिवेशन के संबंध में जिला किसान मोर्चा की बैठक की आहुति की गई। किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी व 26 में से 2 मंडल,लोहरामऊ और नगर के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।भाजपा जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद तिवारी ने कहा..बज चुका है बिगुल..युद्ध के मैदान में सेना तैनात करने के लिए ये अहम बैठक की जा रही है,पार्टी के कार्यक्रमों में सभी पदाधिकारियों की भागीदारी शूनिश्चित करने व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली चलने की तैयारी के लिए भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने विधानसभा में सभी मंडल अध्यक्षों को बुलाकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी सहभागिता निभाने के साथ साथ पार्टी के सभी कार्यक्रमो में अपने अपने मंडलों में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करके नमो ऐप पर अपलोड भी करें।
आपको बता दें भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र द्विवेदी के संयोजन में बैठक आयोजित की गई,बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण नारायण तिवारी,जिला मंत्री राजेन्द्र कुमार तिवारी,सचिन सिंह,राजेश कुमार,नवरंग सिंह,राम प्रकाश वर्मा,राम जतन यादव,विनोद मिश्रा राजलक्ष्मी तिवारी नगर उपाध्यक्ष,काजल मौर्या,नीता मौर्या,दीपांकुश चित्रांश,अंजनि कुमार सिंह,संजय दास,अनिल कुमार मिश्रा के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।