यूपी : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सुल्तानपुर में भाजपा किसान मोर्चा लोहरामऊ मंडल की कार्यशाला लोदीपुर गाँव मे हुई आयोजित..जानिए..

गाँव के हर एक व्यक्ति को बांटा गया पत्रक..लाभार्थियों,ग्रामीणों से मिलकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जानी समस्याएं..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की सुल्तानपुर जिले में जिला कार्यालय पर एक कार्यकारी बैठक सम्पन्न हुई थी,जिसके अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व (भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह )द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिए गए दो कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई थी। बैठक में मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी किसान मोर्चा सुरेश मौर्य के साथ जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ आर ए वर्मा व अरुण जायसवाल जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,धर्मेन्द्र द्विवेदी जिला महामंत्री किसान मोर्चा व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई थी।प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी किसान मोर्चा सुरेश मौर्य ने बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को बताते हुए कहा था कि किसान मोर्चा का पहला कार्यक्रम ग्राम परिक्रमा यात्रा है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं व सभी पदाधिकारियों को जिले के हर गाँव मे जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ पाए हुए लाभार्थियों व हर एक ग्रामीणों से मिलना है,लाभार्थियों,ग्रामीणों से मिलकर  उनकी समस्याओं को जानना है व उनसे राय लेना है,इसके साथ साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जितनी योजनाएं हैं वो गाँव क्षेत्र के हर एक लाभार्थियों,ग्रामीणों को बताना है,व ऐसे लाभार्थी जो योजना के पात्र हैं और उनको योजना का लाभ नही मिल पाया है या लाभ पाने से वंचित रह गए हैं उनको लाभ दिलाने का प्रयास करना है व मण्डल स्तर पर मण्डल कार्य समिति कार्यशाला का आयोजन कराना है,जिसमे मंडल पदाधिकारी किसान मोर्चा की उपस्थिति अनिवार्य होगी, कार्यशाला में क्षेत्र के सभी लाभार्थी किसानों व क्षेत्र के ग्रामीणों,सभी को बुलाना है उनको बताना होगा कि वो किस तरह से भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वाश की राह पर कार्य कर रही हैं,कार्यशाला में ये भी जानने का प्रयास करना है कि कोई लाभार्थी अगर 18 वर्ष से ऊपर है और उसका नाम वोटर लिस्ट में किसी कारण बस नही चढ़ पाया है तो उसका नाम चढ़वाने का प्रयास किया जाए..!आपको बता दें जिला कार्यालय पर प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में बैठक के बाद से ही किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए थे,हर मंडल क्षेत्रों में कार्यशाला व पत्रक बांटकर लाभार्थियों व ग्रामीणों से संपर्क करने के कार्यक्रम की वृहत स्तर पर मुहिम छेड़ दी गई थी।उसी क्रम में आज लोहरामऊ मण्डल क्षेत्र के लोदीपुर गांव में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष विनोद मिश्रा की अध्यक्षता व प्रदेश कार्य समिति सदस्य काली सहाय पाठक तथा ग्राम परिक्रमा यात्रा लोहरामऊ मंडल के प्रभारी/ किसान मोर्चा जिलामहामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी एवं सभी मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक वृहत मंडल कार्यशाला आयोजित की गई।साथ ही साथ लोहरामऊ मण्डल के सभी पदाधिकारियों द्वारा कार्यशाला के बाद लोदीपुर गाँव के प्रत्येक घर जा कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में बताया गया व लाभार्थियों ग्रामीणों से संपर्क कर पत्रक बाँटते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना गया।आयोजित कार्यशाला व पत्रक वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येंद्र दूबे,संतोष पाण्डेय,संदीप पाण्डेय,दीपांकुश चित्रांश,नरेंद्र कुमार,दीपक कुमार पाण्डेय,राम चन्द्र मौर्य,राम बहादुर वर्मा, ऋषिकेश शुक्ला,दिलीप कुमार मिश्रा,विवेक पाण्डेय,नीरज कुमार पाण्डेय,प्रशांत मिश्रा,अरुण कुमार शुक्ला,वरुण मिश्रा,जय सिंह वर्मा,ओम प्रकाश पाण्डेय, विजय प्रताप कोरी,अमन दूबे,पंकज मिश्रा,जय नारायण तिवारी,हृदय नारायण मिश्रा, गोपाल मिश्रा,आशीष कुमार गुप्ता,सतीश पाण्डेय,प्रसिद्ध नारायण के साथ दर्जनों ग्रामीण व लाभार्थी मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : दिनेश चंद 'मास्टर' ने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा संगठन से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेने का किया ऐलान

Related Articles

हिन्दी English