मुनि की रेती : तपोवन में योग कर भाजपा ग्रामीण मंडल ने आमजन से जुड़ने का किया आह्वान

ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : शनिवार को नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के अंतर्गत नगर पंचायत तपोवन में साईं घाट लक्ष्मण झूला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन रहा। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र भंडारी  ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर व नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनीता बिष्ट  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और नगर पंचायत तपोवन के ई० ओ० रजनी रावत  व समस्त कर्मचारी गणों ने भी योग दिवस के भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी  ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। नगर पंचायत अध्यक्ष  ने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है और हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ योग है। यही कारण है कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया है और भारतीय जीवन शैली को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर रहा है।
विधानसभा संयोजक अर्जुन धवान  ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता देने के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसे 177 देशों ने समर्थन दिया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।
मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर ने कहा कि उत्तराखण्ड योग और ऋषि मुनियों की भूमि है। ग्राम स्तर तक सभी लोग योग से जुड़े, सरकार द्वारा इस दिशा में प्रयास किए गए हैं। योग से रोजगार के अवसर बढ़ाये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए नई योग नीति लाई गई है। आज अंतर राष्ट्रीय योग दिवस में “दृष्टि योगशाला” के शिक्षक धीरज चौहान  ने अपने सभी विद्यार्थियों के साथ नगर पंचायत तपोवन में योग की क्रियाएं, योग आसन कराए ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हमारे साथ  जयंत शर्मा  मंडल महामंत्री, त्रिलोक सिंह भंडारी  जिला कार्य समिति सदस्य, अशोक कंडवाल, सुनील राणा मंडल उपाध्यक्ष,  गीता दवान  कार्यक्रम संयोजक, शकुंतला असवाल मण्डल मंत्री,  स्वाति शर्मा आईं टी संयोजक, नरेंद्र भंडारी प्रदेश जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,  भीम सिंह चौहान पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम कोठारी, राजेश ग्वाडी, मकान सिंह, सभासद प्रतिनिधि, रवि भंडारी , जगदीश कंडारी , पप्पू भाई, एवं भारतीय जनता पार्टी के जेठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंद आप सभी का नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है.

Related Articles

हिन्दी English