भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर देवी पहुंची पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • गंगा आरती में शामिल हुई भोजपुरी गायिका देवी
मुनि की रेती :  पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में भोजपुरी गायिका देवी ने गंगा आरती की। आरती के बाद उन्होंने घाट पर अपने सुरों का जादू बिखेरा।भोजपुरी गायिका देवी ने कहा कि देवी ने कहा कि उन्हें ऋषिकेश में गंगा आरती करने में बहुत खुशी मिलती है यहां आकर प्रसन्नता हो रही है। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने बताया कि गायिका देवी के भोजपुरी लोकगीत से लेकर देवी गीत और विवाह गीत दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। वे भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही जैसे भाषाओं में 75 से अधिक एल्बम में गा चुकी हैं। कुएं का ठंडा पानी परवल बेचे जाईब भागलपुरश् ओ गोरी चोरी-चोरी परदेसिया- परदेसिया पिया बंसिया बजावे आधी रतिया दिल तुझे पुकारे आजा अंगुरी में डसले बिया नगिनिया ने भी जमकर धमाल मचाया।मुख्य रूप से गंगा आरती में पुष्पा शर्मा, आशा डंग, बंदना नेगी, गायत्री देवी, पूनम रावत प्रमिला, आदि ने गंगा आरती की।
ALSO READ:  एम्स ऋषिकेश में कैंसर योद्धाओं ने साझा किए अनुभव, बोले जागरूकता है जरूरी 

Related Articles

हिन्दी English