यूपी : सुल्तानपुर में जयंती पर याद किये गए भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू

- पं नेहरू ने सियासत में बटे लोगों को एक कर रखी थी लोकतंत्र की मजबूत नींव : अभिषेक सिंह राणा
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित पार्टी के अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पंडित नेहरू के जीवन और देश निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पंडित नेहरू ने विविध भाषाओं, जातियों,धर्मों और रियासतों में बंटे भारत का एकीकरण कर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी। उन्होंने आई आई टी, यूनिवर्सिटी, एम्स,राष्ट्रीय राजमार्ग,पुल,बड़े बांध, स्कूल,कॉलेज,एयरपोर्ट और बस अड्डों जैसे बुनियादी ढांचे की स्थापना से देश को आधुनिक विकास पथ पर अग्रसर किया। राष्ट्र हमेशा उनके योगदान को स्मरण करता रहेगा।पीसीसी सदस्य हौसला भीम ने कहा कि पाकिस्तान से बंटवारे के बाद नेहरू ने देश की बागडोर संभाली और कई विकास योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने गांधी सागर बांध को नेहरू की प्रमुख देन बताया।



