यूपी : भागवत कथा से चारों दिशाओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार : मेनका संजय गाँधी

कथा वाचक आचार्य राधेश्याम शास्त्री ने मेनका संजय गाँधी को व्यास पीठ से भेंट किया अंगवस्त्र..

Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ तीन दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुँचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी का असरोगा टोल प्लाजा पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इसके बाद सांसद लंभुआ के नौगवा गांव में स्वामीनाथ दुबे तथा मकसूदन में अश्वनी कुमार शुक्ला के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं।भागवत कथा में शामिल होने के दौरान मेनका संजय गांधी ने कहा कि भागवत कथा से चारों दिशाओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इस दौरान कथा वाचक आचार्य राधेश्याम शास्त्री ने श्रीमती गांधी को व्यास पीठ से अंगवस्त्र भेट किया।यहां पर कई महिलाओं ने सांसद को अपने बीच पाकर सेल्फी व फोटो खींची।श्रीमती गांधी ने दूल्हापुर गांव में भाजपा के मण्डल पदाधिकारी शेर बहादुर सिंह के घर जाकर दुर्घटना में चोटिल उनके बेटे अंकित सिंह का कुशलक्षेम भी पूँछा।

ALSO READ:  देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत

Related Articles

हिन्दी English