ऋषिकेश : हाईस्कूल बोर्ड के परीक्षार्थियों को मंगल तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

- हाईस्कूल बोर्ड के परीक्षार्थियों को मंगल तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं
ऋषिकेश : राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के “वीर सावरकर सभागार” में विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे, प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल एवं विशिष्ट अतिथि रजनी रावत (प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज 14 बीघा ऋषिकेश), मुख्य अतिथि उमाकांत पंत (प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज,आवास विकास, ऋषिकेश) कार्यक्रम के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता (पर्यावरण संरक्षण), नागेंद्र पोखरियाल (उप- प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज, आवास विकास, ऋषिकेश), लक्ष्मी जोशी (शिक्षिका), राजेंद्र प्रसाद पांडे (निदेशक राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी), योगेश्वर प्रसाद सेमवाल (प्रधानाचार्य), मोहन सिंह नेगी (उप प्रधानाचार्य), प्रियंका नेगी (कक्षा अध्यापिका) एवं समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं ने हाईस्कूल बोर्ड के परीक्षार्थियों को मंगल तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं.

साथ ही छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा संयुक्त रूप दी गई विदाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में कक्षा 9 के छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल के परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा-2026 की शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया. छात्र छात्राओं ने भारतीय व उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालिया बटोरी । मौके पर उपस्थित बोर्ड के अपने विषयों के विशेषज्ञ विषयाचार्यो ने छात्र छात्राओं को बोर्ड पेपर हल करने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि उमाकांत पंत ने सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में पेपर हल करने व परीक्षा में अधिकतम अंक हासिल करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी परीक्षार्थियों को कहा कि आपका ध्यान मेरिट में आने पर नहीं बस पूरे वर्ष भर के पढ़े हुए पाठ्यक्रम से अपना शत प्रतिशत देने का सफल प्रयास करना है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और सभी ने छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।



