बागेश्वर पुलिस द्वारा रंगदारी माँगने वाले शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अभियुक्त के विरुद्ध बैजनाथ थाने में पूर्व में भी दर्ज हैं रंगदारी के 02 अभियोग
  • अभियुक्त रंगदारी के अभियोग में पूर्व में भी जा चुका है जेल
  • क्षेत्र में हड़कंप, कई समय से कर रहा था लोगों को परेशान
बागेश्वर:  दिनांक 16/03/2026 को शिकायत कर्ता विक्रम सिंह दानू द्वारा गोपाल बनवासी निवासी रीठा द्वारा शिकायत कर्ता के होटल की इमारत को अवैध निर्माण बताकर इमारत को ध्वस्त करवाने की कार्रवाई करने की धमकी देकर 40 हजार रुपये वसूलने व 2.5 लाख रुपये की रंगदारी की मांगने व मानसिक तनाव तथा व्यवसायिक क्षति होने के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया गया।* शिकायती पत्र के आधार पर *कोतवाली बागेश्वर में गोपाल चन्द्र बनवासी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत* किया गया ।
उक्त अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा तत्काल मामले की विवेचनात्मक कार्यवाही करने हेतु कोतवाली बागेश्वर को निर्देशित किया गया।* दौराने विवेचना कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा *विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांक 21/03/2026 को अभियुक्त गोपाल बनवासी उर्फ गोपाल राम पुत्र मदन राम निवासी रीठा कंधार गरुड़ बैजनाथ बागेश्वर को मु.अ.स. 17/26 धारा 308 (5) बी.एन.एस के अन्तर्गत दिनांक 21/03/26 को गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर
अभियुक्त का विवरण- 
गोपाल चन्द्र बनवासी पुत्र मदन राम, निवासी- रीठा कंधार, गरुड़ बैजनाथ, जनपद बागेश्वर
 (मु.अ.स.17/26 धारा 308 (5) बी. एन. एस) कोतवाली बागेश्वर
आपराधिक इतिहास
 (1) मु.अ.स.06/2011 धारा 366/306 भा.द.वि कोतवाली वैजनाथ
(2) मु.अ.स.21/2025 धारा 308 (2)/308 (4)/316(2) बी. एन.एस कोतवाली बैजनाथ
(3) मु.अ.स. 25/25 धारा 308(2)/308(6) बी. एन. एस. कोतवाली वैजनाथ
गिरफ्तार करने वाली टीम-
(1) उ.नि. नितिन बहुगुणा कोतवाली बागेश्वर
(2) अ.उनि. राजभानू एसओजी
 (3) कानि. राजेन्द्र सिंह कोतवाली बागेश्वर
(4) म.कानि. गोविन्दी गढ़िया कोतवाली बागेश्वर
ALSO READ:  UK : भाजपा की जिला संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Related Articles

हिन्दी English