यू पी : बाबू जी की बदौलत राम मन्दिर का सपना हुआ पूरा : प्रवीण कुमार अग्रवाल
हिन्दू हृदय सम्राट कल्याण सिंह की 92 वीं जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि..

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ हिन्दू ह्रदय सम्राट,राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के महानायक,पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व० कल्याण सिंह की 92 वीं जयंती सुपर मार्केट स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समारोहपूर्वक मनाई।इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कल्याण सिंह की स्मृतियों को याद किया।उन्होंने कहा बाबूजी के बदौलत आज अयोध्या में राम मन्दिर का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा बाबूजी हमेशा सख्त निर्णय,गुड गवर्नेंस, ईमानदार नेता के रूप में पहचाने जाते रहेंगे।उन्होंने विवादित ढांचे के विध्वंस पर कहा था राम मंदिर के लिए एक नहीं सैकड़ों सत्ता कुर्बान हैं।
नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने कहा स्व० कल्याण सिंह राममंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे थे।उन्होंने राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन में कभी भी उसूलों से समझौता नहीं किया, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,आशीष सिंह रानू,गोविंद तिवारी टाडा,डॉ वीपी सिंह,अखिलेश जायसवाल, विनोद कुमार पांडेय,उपमा शर्मा,सभासद प्रवीण मिश्रा,अखिलेश मिश्रा,डॉ राम चरित पाण्डे,रीना जायसवाल , कोकिला त्रिपाठी,रेनू सिंह,राम अवध जायसवाल,रामदेव अग्रहरि, मोहित साहू, राजेश वर्मा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।