ऋषिकेश :परशुराम चौक पर चापड़ से हमला करने वाले आयुष मित्तल और अनिरुद्ध गुप्ता गिरफ्तार

- चापड़ से वार करने वाले अभियुक्तो को ऋषिकेश पुलिस के द्धारा किया गया गिरफ्तार
ऋषिकेश : दि0 26.02.2026 को परशुराम चौक, ऋषिकेश क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के संबंध में वादी राजा जायसवाल पुत्र स्व0 बिसम्बर लालस निवासी-गली न0 5 शान्तिनगर बन्खण्डी ऋषिकेश-देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-80/2026 धारा 118(2)/115(2)/351(3)/352 व 3(5) बीएनएस 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा धारदार हथियार (चापड़) से वार कर पीड़ित सार्थक रौतेला को गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं। तथा वादी के साथ मारपीट व गाली-गलौच की गयी थी।
गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्तगण (1) आयुष मित्तल पुत्र स्व0 सुनील मित्तल, निवासी गली नं0-8 गंगानगर, ऋषिकेश (2) अनिरुद्ध गुप्ता पुत्र जितेन्द्र कुमार, निवासी सोमेश्वर नगर अपार्टमेंट,अपर गंगानगर,ऋषिकेश को दि0 27.02.2026 को समय 20:25 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस को संशोधित कर धारा 118(2) बीएनएस में परिवर्तित किया गया तथा धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियुक्तों आज दिनांक 28.02.2026 को चिकित्सीय परीक्षण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त से बरामद माल
(1)- घटना में प्रयुक्त एक चापड़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) आयुष मित्तल पुत्र स्व0 सुनील मित्तल, निवासी गली नं0-8 गंगानगर, ऋषिकेश देहरादून उम्र 30 वर्ष ।
(2) अनिरुद्ध गुप्ता पुत्र जितेन्द्र कुमार, निवासी सोमेश्वर नगर अपार्टमेंट, अपर गंगानगर, ऋषिकेश देहरादून उम्र 27 वर्ष
पुलिस टीम
1-उ0नि0 दिनेश राणा।
2-का0 440 शैखर सैनी।
3- का0 1375 अगेश्वर।



