अयोध्या: रामलला के किये दर्शन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने, दो दिन के लखनऊ दौरे का आज दूसरा दिन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अयोध्या/देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण लखनऊ के दो दिवसीय प्रावासीय दौरे के दौरान अयोध्या पहुंची| जहां उन्होंने अयोध्या श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन किए। पुजारियों के मंत्रोच्चार के जाप के बीच उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान राम से प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की|

रामलला के दरबार पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने राम मंदिर के भव्य निर्माण की जानकारी ली। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने हनुमानगढ़ी पर हनुमंत लला के समक्ष माथा टेका एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की।पूजा के बाद मंदिर के पुजारी ने विधानसभा अध्यक्ष को एक शॉल और राम मंदिर की एक लघु प्रतिकृति भी भेंट की|इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कनक भवन सहित रामनगरी के विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

ALSO READ:  मुनि की रेती : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में १३०० रुपये जुर्माना वसूला 6 प्रतिष्ठानों से

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम का बनने वाला यह मंदिर भारत के गौरव को बढ़ाने वाला तथा हमारे इस अराध्य के लिए अद्वितीय होगा। उन्होंने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में बसे हिंदुओं के लिए पवित्रतम तीर्थ माना जाता है। पुण्यदायिनी सरयू नदी की गोद में स्थित अयोध्या में कई ऐसे मंदिर हैं जो भक्तों को भगवान राम और उनके रामराज्य की अनुभूति कराते हैं। उन्होंने राम मन्दिर निर्माण कार्य में जुड़े समस्त लोगों, श्रद्वालुओं और केन्द्र व राज्य सरकार को हार्दिक बधाई दी|

ALSO READ:  पति की हत्या की पत्नी ने चाक़ू मार कर, टीवी की आवाज करने को कहा था बस...

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कण-कण में व्याप्त राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र हैं अयोध्या में श्रीराम लला के गर्भग्रह में माथा टेकना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है|

Related Articles

हिन्दी English