असम :(चुनाव) उत्तराखंड से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रंगानदी विधानसभा पहुँच क्षेत्र के युवानगर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया


गुवाहाटी /देहरादून : असम में आजकल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है. नेता, मंत्री,मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुँच रहे हैं. वोट मांगने. उसी क्रम में, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चुनाव के बीच असम पहुँच कर एक जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू भी मौजूद रहे. जनसभा रंगनादी विधानसभा के युवानगर में आयोजित की गयी थी. जोशी ने जानकारी देते हुए बताया, “असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आज रंगानदी विधानसभा क्षेत्र के युवानगर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर, भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रत्याशी भाई ऋषिराज हजारिका जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज असम में विकास, शांति व सुशासन का एक नया सवेरा हुआ है और सभा में उपस्थित जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि असम में एक बार फिर भाजपा भारी मतों से विजयी होने जा रही है।इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू जी भी उपस्थित रहे।




