यूपी : श्री तुलसी मानस सेवा समिति के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने सपत्नी मुख्य यजमान की भूमिका में किया पूजन अर्चन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • विवेकानंद पार्क विवेक नगर में आयोजित है भव्य संगीतमयी राम कथा

दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहां श्री तुलसी मानस सेवा समिति द्वारा विवेकानंद पार्क विवेक नगर में आयोजित संगीतमयी राम कथा का शुभारंभ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,गोरखपुर चौरी चौरा से पधारे कथा व्यास पंडित हेमंत तिवारी ने कुंभज ऋषि के आश्रम में कथा प्रसंग सुनने का वर्णन किया,उन्होंने बताया कि परमात्मा आस्था का विषय है शंसय का नहीं,कुंभज ऋषि के आश्रम पर कथा सुनने के बाद भगवान शंकर और माता सती दोनों जब उनके आश्रम से जाने लगे तब दंडकारण्य वन में भगवान श्री राम को देखा तो शिवजी में विश्वास पैदा हुआ और सती में संसय प्रकट हो गया,भगवान शंकर श्री राम को कह रहे थे यही मेरे सच्चिदानंद ब्रह्म हैं,जिनमें सत चिद्ध आनंद समाया है वही ब्रह्मा कहलाता है।

ALSO READ:  मुनि की रेती :क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 का शुभारम्भ पालिका अध्यक्ष नीलम विजल्वाण ने किया

इस अवसर पर श्री तुलसी मानस सेवा समिति के संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव व पदाधिकारीयों समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष बीजेपी रीना जायसवाल,सभासद टिंन्नू सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा,जगदीश श्रीवास्तव,पंडित अशोक तिवारी मंजू मिश्रा,इंद्रदेव मिश्रा भाजपा नेता,आदि शामिल रहे। आपको बताते चलें कि यह संगीतमयी राम कथा शुभारंभ से 28 अक्टूबर 2025 तक नित्य शाम 7 बजे विवेकानंद पार्क विवेक नगर में चलती रहेगी।

ALSO READ:  UK : अपर्णा बिष्ट यादव पहुंची देहरादून, राज्यपाल से की मुलाक़ात

Related Articles

हिन्दी English