ऋषिकेश : कांग्रेस मुख्यालय में छात्र नेता आशीष थापा हुए कांग्रेस में शामिल, NSUI की साक्षी तिवारी को दिया समर्थन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बुधवार शाम महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि जिस प्रकार आगामी छात्र संघ चुनाव में हमारे NSUI से प्रत्याशी साक्षी तिवारी दावेदार है उसको विजय बनाने के लिए तमाम छात्र नेताओं द्वारा आज कांग्रेस में शामिल होकर छोटी बहन साक्षी तिवारी को विजय बनाने का संकल्प लिया गया. ऐसे में जानकारों मानना है चुनाव में साक्षी तिवारी का पलड़ा भारी लग रहा है. चुनाव 24 दिसमंबर को होने हैं.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में प्रसिद्ध नृत्यांगना सान्या सचदेवा मेरठ के प्रसिद्ध उद्योगपति उदित छाबड़ा के साथ  परिणय सूत्र में बंधी

कांग्रेस में शामिल छात्र नेता आशीष थापा ने कहा कि इस छात्रसंघ चुनाव में वंदे मातरम ग्रुप से मैं दावेदारी कर रहा था,. परंतु किसी कारणवश मेरा नाम रद्द कर दिया गया. मैं अपना पूरा समर्थन अपनी टीम द्वारा NSUI से अध्यक्ष पद की दावेदार बहन साक्षी तिवारी को देता हूं और हम इस छात्रसंघ चुनाव में बहन साक्षी तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाकर लायेंगे।

ALSO READ:  UK : हंसी के आँखों में घुश गए थे चूड़ी के कांच टुकड़े,  गंभीर हालत में एअरलिफ्ट कर भेजी गयी थी एम्स ऋषिकेश, निकले अब ख़ुशी के आंसू

मौके पर कांग्रेस विधनसभा प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, मनीष शर्मा, संजय गुप्ता,विवेक तिवारी, अजय धीमान, दिनेश पंवार, इमरान सैफी व् अन्य छात्र नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English