महिला को डरा धमकाकर 7 लाख 50 हजार की ऑनलाइन ठगी की, हरियाणा से गिरफ्तार कर लायी पौड़ी पुलिस


- मुकदमा दर्ज करने का भय दिखाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 5 हजार के ईनामी अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में पौड़ी पुलिस का दूसरे प्रदेशों से अभियुक्तों का धर पकड़ अभियान लगातार जारी
पौड़ी : पौड़ी पुलिस हरियाणा से एक ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लायी है. मामला कुछ इस प्रकार है, दिनांक 09.04.2024 को श्रीनगर की स्थानीय निवासी शोभा द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादिनी को पुलिस की गिरफ्तारी का भय दिखाकर डरा धमकाकर वादिनी से 07 लाख 50 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधडी की गयी है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-28/24, धारा-420 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। अभियोग उपरोक्त में विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये एक अभियुक्त शंकर लाल सैनी पुत्र श्योपाल सैनी निवासी झुझरामठ बाजोर थाना गोकुलपुरा जिला शिकारपुर राजस्थान को दिनांक 01.06.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था व अभियोग उपरोक्त में मुख्य अभियुक्त विनोद कुमार लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के फरार व ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व सीआईयू टीम को लगातार निर्देशित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे थे। क्योकि अभियुक्त विनोद कुमार शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। क्योंकि यह अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था जिसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा ₹ 5,000/- का ईनाम इसकी गिरफ्तारी पर घोषित किया गया था।चूँकि प्रकरण आमजनमानस के साथ हो रही साइबर धोखाधड़ी से सम्बन्धित होने के कारण पुलिस द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में अभियुक्त को पकड़ने हेतु दबिशें दी गयी थी लेकिन अभियुक्त द्वारा लगातार ठिकाने बदलने के कारण अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी। पौड़ी पुलिस द्वारा पुनः कुशल रणनीति बनाकर एवं सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी की गयी तो काफी प्रयासों के बाद अभियुक्त विनोद कुमार के हरियाणा में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.09.2024 अभियुक्त विनोद कुमार को थाना- एलनाबाद, जिला-सिरसा हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:
विनोद कुमार( उम्र 48 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी- चिल्कानी ढाब, थाना-एलनाबाद, हरियाणा | जिला – सिरसा
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 28/2024, धारा-420/120 बी व 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात
पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया –
1. उप निरीक्षक विजय शैलानी
2. आरक्षी 320 ना0पु0 प्रवीण पुरी
3. आरक्षी 361 ना0पु0 गौरव कुमार