पंतनगर : सैनिक भुवन चंद्र भट्ट का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

पंजाब के पटियाला में नहर में पांव फिसलने से 18 तारीख को बह गए थे मोहन चंद्र भट्ट

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पंत नगर : पंजाब के पटियाला में सेना के जवान का नहर में बह जाने से निधन हो गया था। सैनिक का आज सुबह पार्थिव शरीर घर पहुंचा काठगोदाम के पास सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।

उत्तराखंड के पंतनगर-किच्छा इलाके में जवाहर नगर के रहने वाले सेवानिवृत पूर्व सैनिक हरिदत्त भट्ट के पुत्र नायक भवन भट्ट जिनकी पटियाला में तैनाती थी।ड्यूटी के दौरान नहर में पांव फिसलने से 18 सितंबर को भुवन  बह गए थे। सेना एनडीआरएफ और पुलिस बल की मदद से उनके पार्थिव शरीर को लगभग 90 किलोमीटर दूर उनका पार्थिव शरीर प्राप्त हुआ था।

ALSO READ:  UK : खटीमा होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां

आपको बता दें पंजाब में पटियाला कैंट में पोस्टमार्टम के बाद सैनिक सम्मान के साथ आज सुबह 6:30 बजे पंजाब के पटियाला से उनके जवाहर नगर स्थित घर लाया गया। पार्थिव शरीर सेना के वाहन द्वारा दिवंगत सैनिक भवन भट्ट के पिता पूर्व सैनिक हरिदत्त भट्ट थर्ड कुमाऊं रेजिमेंट से सेवानिवृत हैं। बहन खुशी भट्ट हल्द्वानी के निजी बैंक में कार्यरत है। आपको बता दें भवन भट्ट की शादी 10 महीने पहले हुई थी।

ALSO READ:  UK : पानी का गुब्बारा फैंकने पर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस FIR दर्ज

सेना के वाहन के द्वारा उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए चित्रशिला  घाट हल्द्वानी-काठगोदाम के निकट ले जाया गया जहां सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।

Related Articles

हिन्दी English