ऋषिकेश के अंकुर गुप्ता का हुआ चयन सब जूनियर बालक हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए

ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी/ऋषिकेश  :   9 जुलाई 2025 को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम मे सब जूनियर बालक हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य टीम चयन हेतु ट्रॉयल लिया गया। यह ट्रॉयल 28 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक चेन्नई तमिलनाडु मे आयोजित होने वाली 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य टीम के चयन के लिए था।
बड़े हर्ष के साथ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस प्रतियोगिता के लिए ऋषिकेश शहर से प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी अंकुर गुप्ता का चयन हुआ है।अंकुर गुप्ता जो कि विगत चार पांच सालो से राष्ट्रीय खेल हॉकी मे अपनी छाप छोड़ता आ रहा है और उसके इस प्रदर्शन के लिए उसे ऋषिकेश की कई संस्थाओं ने सम्मानित भी किया है।गत दिनो उत्तराखंड राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  द्वारा भी अंकुर गुप्ता को आशीर्वाद के साथ साथ अंकुर की हॉकी पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया गया। जिसे पाकर अंकुर काफी उत्साहित था और लगता है कि उसी आशीर्वाद के परिणामस्वरूप अंकुर ने इस ट्रॉयल मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और चयनित हुआ।
यह भी बताते चलें ऋषिकेश निवासी  अंकुर के पिता  ओम प्रकाश गुप्ता व बड़ा भाई चिराग गुप्ता भी एक अच्छे हॉकी खिलाड़ी है।अंकुर गुप्ता अपने पिता व भाई के साथ मिलकर ऋषिकेश शहर को स्वच्छ बनाने मे भी अपनी भूमिका निभा रहा है। अंकुर व उसके भाई चिराग को उनकी ईमानदारी के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है।अंकुर गुप्ता ने निरन्तर अपने खेल व व्यक्तित्व से अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हम सभी क्षेत्रवासी इस प्रतिभावान खिलाड़ी की दीर्घायु की कामना करते है और आशा करते है कि यह खिलाड़ी आगे जाकर अपने राष्ट्र के लिए खेले।

Related Articles

हिन्दी English