U17 बालक हॉकी ट्रॉफी जीतकर अंकुर गुप्ता ने ऋषिकेश क्षेत्र का नाम रोशन किया

ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालीय U17 बालक हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रांगण में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया गया l
जिसमें एक बार फिर ऋषिकेश क्षेत्र से हॉकी खिलाड़ी अंकुर गुप्ता महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से खेलते हुए U17 बालक हॉकी ट्रॉफी जीतकर ऋषिकेश क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पूरे प्रतियोगिता मे अंकुर ने एक कप्तान के रूप मे बेहतरीन प्रदर्शन किया।पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ 2 गोल पिथौरागढ़ के खिलाफ 2 गोल सेमीफाइनल मे अल्मोड़ा जिले के खिलाफ 1 गोल और फाइनल मे पौड़ी के खिलाफ 1 गोल किया।



