यूपी : सुल्तानपुर में 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित अमृत सरोवर का मेनका संजय गाँधी ने किया लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -
  • कार्यकर्ता हैं हमारी पूंजी..उनका सम्मान सर्वोपरि : मेनका संजय गाँधी

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अपने दौरे के दूसरे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गाँधी ने असवा पंचायत भवन में कंधईपुर मण्डल कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं,उनका सम्मान सर्वोपरि है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन – 2024 के लिए मिशन मोड में जुटने का आह्वान किया।वही सांसद ने ग्राम पखरौली में बूथ संख्या 16 के बूथ अध्यक्ष फूलचन्द्र तिवारी तथा हरीश तिवारी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाअभियान अंतर्गत 18 वर्ष पूरा करने वाले दो दर्जन युवाओं व छात्राओं को वोटर बनाने के लिए फार्म-6 भरवाया और लोगों को वोटर बनने के लिए प्रेरित भी किया।

ALSO READ:  उड़ान योजना को देखते हुए भूपेंद्र बसेड़ा का गीत मुख्यमंत्री आवास के सभागार में लॉन्च किया गया

तत्पश्चात सांसद मेनका संजय गांधी ने केनौरा गांव में लगभग 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। सांसद ने अमृत सरोवर पर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण के निर्देश भी दिए हैं।श्रीमती गांधी ने भदैया ब्लॉक मुख्यालय पर स्थानीय लोगों को घरौनी का वितरण भी किया।श्रीमती गांधी ने इस अवसर पर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर हुई महिलाओं को सम्मानित भी किया। मेनका गांधी ने कहा कि जिलेभर में 966 अमृतसरोवर बनाने का लक्ष्य है।जिनमें से 247 बनकर तैयार हो गए हैं।अमृत सरोवर प्रत्येक गांव में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।सांसद ने कहा घरौनी के वितरण से लोगों को भू स्वामित्व का प्रमाण पत्र मिला है।श्रीमती गांधी ने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं यह जिले के लिए अच्छे संकेत हैं।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर जताया दु:ख

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशिकांत पाण्डेय,विजय त्रिपाठी,सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी,खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह,अनिल तिवारी,राजेश चतुर्वेदी,रमेश मिश्रा, संदीप प्रताप सिंह के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

Related Articles

हिन्दी English