एलपीजी गैस की कमी की अफवाह के बीच अब भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक चूल्हों की डिमांड बढ़ी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कई राज्यों में देखा गया अचानक लकड़ी जलाने के लिए और इलेक्ट्रिक चूल्हे की डिमांड बढ़ती हुई दिखाई दी 
  • सरकार ने साफ कहा है, कोई कमी नहीं है गैस, डीजल, पेट्रोल, CNG की, घरों को १०० फीसदी आपूर्ति होगी 
  • जलाने वाली लकड़ी की भी मांग बढ़ी है, हालाँकि शहरी इलाके में अभी कम है लेकिन ग्रामीण इलाके में दिखाई दी है 
ईरान इजरायल अमेरिका के युद्ध के बीच लगातार एलपीजी गैस की कमी की अफवाह के बीच अब भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक चूल्हों और कुछ इलाकों में जलाने वाली लकड़ी  की डिमांड बढ़ती दिखाई दे रही है। यह डिमांड लगभग तीन गुना बढ़ चुकी है। एक तरफ तो लोग एलपीजी गैस के लिए गैस एजेंसी के बाहर खड़े हैं जहां पर उन्हें घंटे की लाइनों में लगकर भी सर्वर डाउन होने के नाम पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब जनता ने इसके उपाय खोजने भी शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक उपकरणों की डिमांड बढ़ चुकी है। ऐसे में गाजियाबाद में भी यही हाल देखने को मिला है। गाजियाबाद में भी लगभग 40% इलेक्ट्रिक चूल्हों के उपकरणों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में गाजियाबाद के के बाजारों में भी डिमांड देखने को मिल रही है।  वही इलेक्ट्रिक चूल्हा बनाने वाली इलेक्ट्रिक कंपनी समरकूल कंपनी के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने बताया   डिमांड बाजारों में बढ़ी है पहले की तुलना में काफी ऑर्डर आ रहे हे फिलहाल देश में किल्लत नहीं है अफवाह और पैनिक होने से बचे लेकिन हमारे पास इन्हें सप्लाई के लिए डिमांड आई है.
ALSO READ:  UK :प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Related Articles

हिन्दी English