अल्मोड़ा : न्याय के देवता के मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनिए क्या कहा मुख्यमंत्री ने हरक सिंह रावत मामले में

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा : भाजपा के टिकटों के बटवारे के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. प्रसिद्ध न्याय के देवता गोलू मंदिर पहुंचे. मंदिर में पहुँच कर उन्होंने पूजा अर्चना की और न्याय के देवता गोलज्यू से आशीर्वाद माँगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अल्मोड़ा में 2 बजे तक का कार्यक्रम था, इसके साथ ही उन्होंने बेस मेडिकल कॉलेज में जाकर वहाँ के स्टाफ से जानकारी ली और मरीजों के हालचाल जाने. यहाँ पर उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकटों को लेकर कोई भी असंतोष नही है जिनको मिला है उनको पार्टी द्वारा चुना गया है और जो रह गए उनको भी तवज्जो दी जाएगी. साथ ही हरक सिंह रावत को लेकर कहा कि उनको लेकर पार्टी में निर्णय हो चुका है. अब उनसे कोई वार्ता नही हो रही है

ALSO READ:  जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर  महाराज हृषिकेश बसंत उत्सव में पधारे और भगवान श्री हरि नारायण भरत जी महाराज के दर्शन किए

देखिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा गोलज्यू देवता के मंदिर में-

 

 

Related Articles

हिन्दी English