यूपी : भाजपा से जुड़ा कोई अपराध करता है तो..बाबा के बुलडोजर की खो जाती है चाभी,और नही मिलते चलाने वाले : अखिलेश यादव

सुल्तानपुर पहुंचने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिया बयान..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज पूर्व विधायक स्व० अबरार अहमद के पैतृक गावँ सुल्तानपुर के अझुई में श्रद्धांजलि देने पहुँचे,अखिलेश यादव ने कहा कि अबरार अहमद एक बेहद ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित विधायक थे।सुल्तानपुर में डॉक्टर की पीट पीट कर की गई हत्या के संबंध में कहा कि शासन ने जो भी आश्वासन दिया है उसे 24 घण्टे में पूरा किया जाना चाहिए,साथ ही कहा कि जब भी भाजपा से जुड़ा कोई अपराध करता है तो बाबा के बुलडोजर में तेल खत्म हो जाता है और चाभी खो जाती है,अमेठी के संजय गांधी हॉस्पिटल पर हुई कार्यवाही पर बोले कि अभी जांच चल रही है होने दीजिये पर डॉक्टरों को नसीहत देते हुए कहा कि डॉक्टरों को संजीदा होना चाहिए।कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 80 सीटों पर चुनाव लड़ने पर कहा कि जब बड़े लोगो ने निर्णय ले लिया है तो उस पर क्या कहना और चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि मीडिया के लोग झगड़ा लड़ाना चाहते है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में उक्रांद (UKD) की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में ३६ बिंदु आधारित प्रस्ताव पारित हुए, जानें

अबरार अहमद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ हर समय खड़े रहने का भरोसा दिलाया है, इस अवसर पर उपस्थित लोगों का अखिलेश ने हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकार किया।

ALSO READ:  UK : विधानसभा बजट सत्र तीन सप्ताह का हो, मुख्यमंत्री दें सोमवार को प्रश्नों के उत्तर – मोहित उनियाल

Related Articles

हिन्दी English