अभिनेता अनिल कपूर भाई बोनी कपूर संग पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में किया सहभाग

- प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर पधारे परमार्थ निकेतन
- स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के पावन सान्निध्य में की गंगा आरती
- पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती का लिया आशीर्वाद
- पुष्पहार, रूद्राक्ष का पौधा प्रदान कर किया अभिनन्दन
- इस अवसर पर उनके पिता सुरिंदर कपूर और माता निर्मल कपूर द्वारा दिये अद्भुत संस्कारों को किया याद
- कपूर परिवार में अध्यात्म व राष्ट्रभक्ति के संस्कारों की गंगा होती है प्रवाहित

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि कपूर परिवार न केवल सिनेमा के माध्यम से देश और समाज को दिशा देता रहा है। अनिल कपूर और बोनी कपूर जैसे कलाकार जब अध्यात्म और संस्कृति की ओर आते हैं, तो वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं। आज का यह संगम केवल गंगा जल का नहीं, बल्कि संस्कृति, सिनेमा और साधना का मिलन भी है।साध्वी भगवती सरस्वती ने कपूर परिवार का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा की पहचान केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और संस्कृति के प्रसार का एक सशक्त माध्यम भी है। अनिल कपूर और बोनी कपूर ने कहा कि परमार्थ निकेतन की दिव्य गंगा आरती का यह अनुभव अपने जीवन की अमूल्य स्मृति के रूप में सदैव संजोकर रखेंगे।गंगा जी की आरती के पश्चात पूरे वातावरण को देशभक्ति और एकात्मता के भाव से गूंजा उठा।