महिला का मानसिक एवं शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामले में पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही का परिणाम
  • पीड़िता के साथ हिंसा कर मानसिक एवं शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीनगर: पुलिस के मुताबिक़,   एक पीड़ित महिला द्वारा महिला थाना श्रीनगर में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अभिषेक उनियाल निवासी देहरादून द्वारा मेरे  साथ गाली गलोच कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा बार-बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने व मेरे बच्चे को गलत शब्दो का प्रयोग किया जा रहा है। वादिनी की तहरीर के आधार पर महिला थाना श्रीनगर में मु0अ0सं0-03/2025, धारा- 115(2),332(2),351(3),352,79,64(2)(ड़) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।
क्षेत्राधिकार  श्रीनगर  अनुज कुमार के निर्देशानुसार उक्त प्रकरण की विवेचना महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी के द्वारा की गई। विवेचक द्वारा की गई विवेचनात्मक कार्यवाही और पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के संकलन के आधार पर प्रकाश में आया कि आरोपी अभिषेक उनियाल द्वारा पीड़िता का दीर्घकालिक शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया उक्त घटनाक्रम में तथ्यों की पुष्टि होने पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अभिषेक उनियाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त का-
अभिषेक उनियाल पुत्र कौशल किशोर उनियाल निवासी राजीव नगर अपर सारथी बिहार जिला देहरादून उम्र 25 वर्ष 
पुलिस टीम
1-महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी-थानाध्यक्ष महिला थाना
2-आरक्षी मनोज भट्ट

Related Articles

हिन्दी English