डोईवाला : परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी घोषित, अभिषेक शर्मा को फिर जिला महासचिव की जिम्मेदारी

डोईवाला : संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए कांग्रेस ने पदाधिकारियों को घोषित किया है।
शुक्रवार को परवादून जिला कांग्रेस कमेटी बैठक में कार्यकारिणी की बैठक डोईवाला में जिला कांग्रेस कमेटी मे पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें ऋषिकेश निवासी अभिषेक शर्मा को पुनः जिला महासचिव की जिम्मेवारी दी गई है।बैठक में परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन व आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई ।संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना,महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए संघर्ष करना व ” नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना हमारी प्राथमिकता ” – मोहित उनियाल
परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कर नुंनावाला,भानियावाला स्थित काइट होटल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था । परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल में बताया कि जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष,महासचिव,सचिव,प्रवक्ता पद पर पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मा० मल्लिकार्जुन खड़गे, मा० राहुल गांधी व मा० करन माहरा की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे । संगठन द्वारा राष्ट्रीय मुद्दों के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर संघर्ष किया जा रहा है । जन मुद्दों के लिए संघर्ष करना व नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना ही हमारी प्राथमिकता है । इसके लिए संगठन बूथ स्तर तक मजबूत करने की ओर अग्रसर है ।
पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाये देते हुए कहा कि वह सभी के उज्वल भविष्य की कामना करते हैं । आज भी जनता को मूलभूत समस्याओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है । सभी को मिलकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करने के साथ कांग्रेस संगठन की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने का काम करना होगा ।
पीसीसी सदस्य व पूर्व प्रत्याशी गौरव चौधरी गिन्नी ने कहा कि आज सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है,संवैधानिक मूल्यों व प्रावधानों पर आक्रमण किया जा रहा है । हम सभी को संघठित होकर जनता के लिए संघर्ष करने की जरूरत है ।
पूर्व प्रत्याशी ऋषिकेश जयेंद्र रमोला ने कहा कि सभी को मिलकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करना होगा । संगठन द्वारा राष्ट्रीय मुद्दों के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर संघर्ष किया जा रहा है।आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी (करतार) ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुट होकर आगामी नगर निकाय चुनावों में अपनी सहभागिता देने का प्रण लेना होगा । संगठन द्वारा वार्ड व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए जनता से संवाद स्थापित किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पूर्व कबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,पीसीसी सदस्य व पूर्व प्रत्याशी गौरव चौधरी,ऋषिकेश से पूर्व प्रत्याशी जयेंद्र रमोला,अब्दुल रज़्ज़ाक,ईश्वर चंद पाल,अनिल सैनी, मनोज नौटियाल,सागर मनवाल,सूरत सिंह नेगी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,रायवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल रमोला,श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल रावत,प्रमोद कपरुवांण शास्त्री,राजेश गुरुंग,कमलजीत कौर,रेखा बहुगुणा,शालिनी नेगी,कमलेश शर्मा,पन्ना लाल गोयल,जीतेन्द्र कुमार,उमेद बोरा,तेजपाल सिंह मोंटी,सभासद बलविंदर सिंह,गौरव मल्होत्रा,अब्दुल कादिर,भारत भूषण कौशल,अकरम,लक्ष्मण बिष्ट ,एस.पी बहुगुणा,महेश कुकरेती, इंदरजीत सिंह,अनिल पाल,राहुल सैनी,महेश लोधी,सावन राठौर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।



