मुनि की रेती : IYF के पांचवे दिन व्याख्यान देने के लिये जैन सम्प्रदाय की आरीका श्री 105 पूर्णमति कुण्ड माता पहुंची

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सत्य, प्रेम, करुणा ओर अहिंसा योग से ही सम्भव : आरीका श्री 105 पूर्णमति कुण्ड

मुनि की रेती : गंगा रिसोर्ट में चल रहे अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के पाँचवे दिन शुक्रवार को  अध्यात्म ओय योग पर अपना व्याख्यान देने के लिये जैन सम्प्रदाय की आरीका श्री 105 पूर्णमति कुण्ड माता ने संबोधित किया. उन्हूने,  अपनी आष्ट्रापद यात्रा प्रारम्भ से पूर्व योग महोत्सव के योगाचार्यो ओर योगसाधकों को कहा कि जीवन की वास्तविक सत्यता योग है. जब तक जीवन मे सांस रहेगी।योग प्रेम, सत्य करुणा का आधार है। मन की पवित्र तरंगों को ऊर्जावान बनाती है।मानव के साथ पशु भी योग करता है। जैन महामुनि विद्यासागर, समीर आदि ने भारतीय परंपरा और अध्यात्म के साथ योग के बल पर समग्र ज्ञान की धारा प्रवाहित की है।मानव का होश में आना योग और बेहोशी में ना रहना लक्ष्य होता है।यही कारण है कि भारतीय सँस्कृति सदा होश की बात करती है।

प्रतीक जैन, एमडी, GMVN
जैन साधिका पूर्णमति ने कहा कि जीवन मे आनन्द का रमण रहना योग है।भूत नही वर्तमान को जीना है।ऋषिकेश गङ्गा का पवित्र पावन तीर्थस्थल है और योग राजधानी के रूप में यौगिक क्रियाओं की विभिन्न आयाम के दर्शनों से विश्व को परिचित कराने की भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि जीवन मे इच्छा को जाग्रत नही करना चाहिए बल्कि अपनी समग्र चेतना को परमात्मा के चरणों मे लगा दे। जीवन मे ना तेरा है, ना मेरा है का भाव प्रकट होना मानवता है।कभी भी अशान्त मत रहो।बस  अपनी जिंदगी को निखारिये की आपकी महक समाज मे फैले।ऐसा जिओ की जो आपके पास है उसको बांटना सीखिए विश्वास कीजिये आपके आनन्द में उतनी ही व्रद्धि होगी।दान, पुण्य का  कभी प्रचार मत कीजिये।अपने को सदैव सौभाग्यशाली आकर प्रभु का ध्यान करे।जो प्रेम, प्रकाश फैलता है, वही सन्त है।अपने विचार को समृद्द करे, प्रतिज्ञा अपराध के दूर योग को अपनाए ओर वियोग से सदा किनारा करें।उन्होंने योग महोत्सव में सभी को अपनी शुभकामनाये दी।इस अवसर पर निगम प्रबन्ध निदेशक (IAS) प्रतीक जैन ने जैन सम्प्रदाय सिध्दांत ओर कठिन तपस्या का योग साधकों को परिचय कराया. उन्होंने कहा कि कठिन साधना, नंगे पांव, एक वक्त दोपहर में भोजन पानी ग्रहण कर  स्वाध्याय करना।दया, प्रेम करूणा ओर अपने सनातन सँस्कृति के लिये  आष्ट्रापद यात्रा  आज से ऋषिकेश से बद्रीनाथ धाम के लिये प्रस्थान कर रही हैं.  जो 1 माह तक पैदल चलकर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करेगी।दल के सभी सदस्यों का योग महोत्सव आयोजन समिति स्वागत करती है। आज अनेक योगाचार्यो ने अपने अपने योग के विभिन्न आयामो का दर्शन कराकर यौगिक अभ्यास कराया आज योगी जयदेवन,डॉ. विपिन जोशी, मेघा चौधरी, उषा माता, डॉ नवदीप जोशी,अजय राणा,जितानन्द जी,राधिका नागरथ,स्वामी आत्मस्वरूपानन्द , बोधि वर्धमान आदि ने योग, प्राणायाम, ध्यान, प्राकृतिक चिकित्सा, हठ योग क्रियाओं की शिक्षा दी। शुक्रवार को  रन फार योग में बच्चों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया जो मुख्य आकर्षण बटोरने में सफल रही। शाम को इस्कान की भजन, कीर्तन संध्या की धूम ने भक्तिरस की गङ्गा प्रवाहित की।आज इस आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मी राज चौहान, कनिका आनन्द, आशुतोष नेगी, राजेन्द्र ढोंडियाल, आशीष उनियाल, भारत भूषण कुकरेती,विनोद राणा, जोगेंद्र लाल, दीपक रावत, मेहरबान रांगड़, कैलाश कोठारी आदि समस्त स्टाफ ओर आयोजन समिति के लोग शामिल रहे।
ALSO READ:  UK : इकबालपुर चौकी पूरी निलंबित, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर

Related Articles

हिन्दी English