ऋषिकेश में आबकारी की रेड में रूसा फार्म से एक महिला गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  आबकारी आयुक्त  द्वारा क्रिसमस एवं नववर्ष पर चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान जिसकी निगरानी संयुक्त आबकारी आयुक्त रमेश चौहान  कर रहे हैं,आज दिनांक 31/12/ 2025 को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में  निकट रुसा फार्म स्थित घर से  01 अभियुक्ता कौशल्या देवी पत्नी स्व जोगिंद्र सिंह अवैध  शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से क्रमशः 40 पाउच कच्ची शराब कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।टीम में हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह , एवं कांस्टेबल अंकित कुमार  आशीष चौहान , रेशमा ,सोनम सम्मिलित रहे।
ALSO READ:  UK : आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा

Related Articles

हिन्दी English