ऋषिकेश में पर्यावरणविद विनोद जुगलान के घर में घुसा सांप, खुद पकड़ा और फिर छोड़ा जंगल में

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : खदरी  खडक मांफ में रहने वाले पर्यावरणविद विनोद जुगलन के घर में सांप घुस गया. फिर उन्हूने खुद उसे पकड़ा और जंगल में छोड़ कर आ गए.  शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण संयोजक पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने बुधवार को एक साँप को किचन गार्डन के समीप से पकड़ कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।पर्यावरण प्रेमी एवं पर्यावरण संरक्षण के पैरोकार करने वाले विनोद जुगलान ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सर्प ट्रिंगकैट प्रजाति का है।जिसे हिंदी में अलंकार और स्थानीय  बोक्सा जनजाति के लोग बन्ध वाला साँप कहकर पुकारते हैं।यह रात्रिचर जीव है जो रात्रि में विचरण कर कीट पतंगों का शिकार करता है।
उन्होंने बताया भारत में दो हजार से अधिक प्रजाति के सांप पाए जाते हैं।जिनमें कुछ ही साँप जहरीले होते हैं। हर साँप जहरीला नहीं होता है।सर्प पर्यावरण चक्र को संतुलित करते हैं।इसलिए इन्हें बिल्कुल भी मारना नहीं चाहिए।यदि आपके घर या आसपास साँप दिखाई देता है तो वन विभाग को सूचित करें।उन्होंने कहा कि उनके आँगन में साँप होने की जानकारी उनके बेटे अमृतम ने उन्हें दी।तत्काल संज्ञान लेते हुए साँप को पकड़ कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।साँप की लंबाई लगभग डेढ़ से पौने दो फिट थी।

Related Articles

हिन्दी English