ऋषिकेश : बैराज कॉलोनी से 9वीं कक्षा का छात्र गायब, पुलिस, परिजन खोज में जुटे 

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बैराज कॉलोनी से 9वीं कक्षा का छात्र गायब, पुलिस, परिजन खोज में जुटे. गायब हुआ 16 वर्षीय प्रिंस कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, बैराज कॉलोनी निवासी है. पिता प्रमोद कुमार के मुताबिक़, 19  मार्च यानी गुरूवार को घर से दिन में १२ बजे के लगभाग घर से निकला था. उसके बाद शाम तक घर नहीं आया. परिजन तब से परेशान हैं. घर में ऐसी कोई बात भी नहीं हुई थी जिससे वह नाराज हो कर चला जाता. आवास विकास विद्या मंदिर में 9वीं की परीक्षा दी हैं प्रिंस ने. पिता ने एम्स पुलिस चौकी में गुमशुदगी लिखवाने  के लिए  अर्जी भी दी है. पुलिस, आम जन से अपील की है कहीं दिखे तो परिवार या पुलिस को सूचित करें. फिलहाल पुलिस और परिवार के लोग CCTV फूटेज खंग्लाने में लगे हुए हैं. प्रमोद के मुताबिक़, प्रिंस के दोस्तों, उत्तर प्रदेश के कासगंज में भी नानी, पैत्रक घर व्  रिश्तेदारों को भी सूचित कर दिया है. लेकिन अभी कहीं से भी कोई सूचना प्रिंस के बारे में नहीं आयी है. परिजन परेशान हैं.

ALSO READ:  ऋषिकेश में शुरू हुआ LiDAR ड्रोन सर्वे, मेयर पासवान ने किया शुभारम्भ, जानें मामला

पिता के मुताबिक़, 

बच्चे ने काली टीशर्ट और्काला लोअर और सफ़ेद जूते पहने हैं 

५ फीट ५ इंच हाईट है, रंग गोरा, 

पहचान -बीच माथे पर तिल/मस्सा है 

ALSO READ:  UP : बिजनौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने प्रो. फूल सिंह चौधरी

Related Articles

हिन्दी English