ऋषिकेश : पाकिस्तान से 35 यात्री पहुंचे हुआ भव्य स्वागत, आज करेंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन चमोली में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भारत और पाकिस्तान की संस्कृति में विशेष अंतर नहीं-कपिल कुमार

ऋषिकेश :  पाकिस्तान से बुधवार को 65 यात्री ऋषिकेश पहुंचे हैं यात्रा के लिए। उत्तराखंड के ऋषिकेश में हेमकुंड गुरुद्वारे में हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पहुंचे, 65 लोगों के हिंदूओं के जत्थे का वाहेगुरु दा खालसा वाहेगुरु जी फ़तेह के उद्घोष के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया। पाकिस्तान के कराची शहर से कपिल कुमार और ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे 65 हिंदू यात्रियों का ऋषिकेश में बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद यात्रियों ने दिल्ली शीशगंज साहिब में दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह चंदोक ने उनका भव्य स्वागत किया, तो वही ऋषिकेश पहुंचने पर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह के नेतृत्व में वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी फ़तेह के उद्धघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया ।

ALSO READ:  UK : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में   गुमानीवाला  स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया 

इस दौरान कपिल कुमार जो कि कराची‌ से 47 लोगों के साथ और ईश्वर सिंह 18 लोगों के जत्थे के साथ ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और भारत की संस्कृति में कोई ज्यादा अंतर नहीं है, वह पाकिस्तान में भी अपने आप को काफी सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि वहां कि सरकार हमें गुरुद्वारों में सभी प्रकार के कार्यक्रम किए जाने की अनुमति पूरी सुरक्षा के साथ देती है। कपिल कुमार ने बताया कि 65 लोगों का जत्था कराची से 26 तारीख को चला था ।जिसने 27 सितम्बर को बाघा बॉर्डर क्रॉस किया था।

ALSO READ:  UK :तीनधारा क्षेत्र में वाहन नदी में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी

इसके बाद वह सीधा 28 सितंबर को दिल्ली पहुंचा, और वहां 6 दिन रहने के बाद आज 4 सितंबर को ऋषिकेश पहुंचा है। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया ।इसके बाद वह आज( गुरुवार) हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में पहुंचने पर उनका दिल्ली और ऋषिकेश में जो स्वागत किया गया है। वह उससे काफी अभिभूत‌ है। हेमकुंड की यात्रा करने के बाद सीधे वापस अमृतसर जाएंगे ,और वहां स्वर्ण मंदिर में शीश नवाने के बाद सीधे कराची के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

हिन्दी English