देहरादून: PRD जवानों के लिए खुश खबरी, मंत्री रेखा आर्य ने की घोषणा 30 फीसदी महिलाएं होंगी भर्ती और भी घोषणाएँ की…जानिए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्य में पीआरडी जवानों के लिए खुशखबरी है।पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात दी है। आपकी आईडी में 30 फ़ीसदी महिलाएं होंगी पीआरडी यानी प्रांतीय रक्षक दल के प्रांतीय मुख्यालय में पहली बार स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने इसकी घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि सरकार मृतक आश्रितों को नौकरी और आर्थिक सहायता देगी साथ ही कॉरपस फंड को 50 लाख से बढ़ाकर ₹10 करोड़ किया जाएगा। आई की बात करें तो 50 साल से बढ़ाकर 60 साल करने के साथ ही करुणा काल के दौरान जिन्होंने ड्यूटी की है उनको ₹6000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश सभी दिया जाएगा और जवानों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा अगले स्थापना दिवस तक मृतक आश्रितों के लिए नौकरी की व्यवस्था भी की जाएगी।

ALSO READ:  डोईवाला  : विधानसभा क्षेत्र के सोडा सरोली में UKD की सभा, दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता

मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों को ऑफ साल में 300 दिन रोजगार मिलेगा यह प्रस्ताव कैबिनेट में भी आ चुका है अभी केवल 600 महिला पीआरडी जवानों की संख्या है राज्य में। जबकि कुल संख्या 9300 है इस हिसाब से महिला जवानों की संख्या कम है इसलिए महिलाओं को 30 फ़ीसदी आरक्षण देने के बाद महिलाओं की संख्या पीआरडी में बढ़ जाएगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने 74 साल हो चुके पीआरडी की स्थापना के बाद पहली बार उसका स्थापना दिवस मनाया गया राज्य में इससे पहले मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली साथी इस दौरान पीआरडी का लोगो और झंडा भी जारी किया गया।

ALSO READ:  जिला जेल पिथौरागढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रथम बार भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन

वही कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, उपनिदेशक शक्ति सिंह, एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक जितेंद्र सोनकर, अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल आदि लोग इस दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English