मुनि की रेती: लूट के मामले में ऋषिकेश के हिस्ट्री शीटर समेत ३ गिरफ्तार, 36 घंटे के अन्दर

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • 36 घण्टे के अन्दर तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार लूट का माल बरामद
मुनि की रेती : दिनांक 09.12.2025 को थाना मुनि की रेती पर वादी भीमषैण पुत्र गैणा सिंह निवासी- ग्राम तिमली शिवपुरी थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 09.12.2025 को दोपहर 03:30 बजे लगभग तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दयानंद आश्रम के पास से उनके 5300/-रुपये और बैंक की पासबुक छीन ली गयी। उक्त सूचना पर तत्काल थाना मुनिकीरेती पर मु0अ0स0: 95/2025 धारा 309(4)BNS पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट के सुपुर्द की गयी।
दिनदहाड़े घटित उक्त लूट की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा से गहनता से पूछताछ कर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के आसपास के लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर अज्ञात अभियुक्त गण की गहन जांच की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.12.2025 को अभियुक्त सुरेश पुत्र तुलाराम निवासी-गली नंबर 07 नेपाली बस्ती चन्द्रेश्वर नगर चंद्रभागा ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से लूट गए रुपये बरामद हुये। अभियुक्त सुरेश द्वारा पूछताछ पर घटना में शामिल अपने साथियों के नाम मारकण्डेय जायसवाल और रोहित साहनी निवासी- चंद्रभागा ऋषिकेश बताया गया। अभियोग में प्रकाश में अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित पुलिस टीम द्वारा गहन जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.12.2025 की रात्रि में अभियुक्त गण मारकण्डेय जायसवाल और रोहित साहनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गये रुपये बरामद किए गए तथा अभियुक्त गण की निशादेही पर लूटी गई बैंक पासबुक बरामद की गयी। अभियोग में धारा 317 BNS की बढ़ोतरी की गयी। अभि0 मारकण्डेय जायसवाल थाना ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व कई मामलों में जेल जा चुका है। अभि0गण के विरूद् सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0गण नशे के आदी है। अभि0गण को  न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त:-
 1.मारकण्डेय जायसवाल पुत्र स्व0 उमेश जायसवाल निवासी- गली नं0 1 मायाकुण्ड थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष          2.रोहित साहनी पुत्र सुरेंद्र साहनी निवासी गली नंबर एक चन्देश्वर नगर चंद्रभागा ऋषिकेश उम्र 21 वर्ष                                              3.सुरेश पुत्र तुलाराम निवासी गली नंबर साथ नेपाली बस्ती चन्द्रेश्वर नगर चंद्रभागा ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष
बरामदगी विवरण-
1- 4200/- रुपये
2- बैंक पासबुक
आपराधिक इतिहास अभि0 मारकण्डेय जायसवाल –
1-मुक़दमा संख्या 103/19 घारा 60(i)(a)/72 Ex Actकोतवाली ऋषिकेश
2- मु०अ० सं० 240/19 घारा 60(i)(a) Ex Act कोतवाली ऋषिकेश
3-मु०अ० सं० 257/20 घारा 60 (1)A Ex Act कोतवाली ऋषिकेश
4-मु०अ० सं० 481/21 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
5-मु०अ० सं० 482/21 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
6-मु०अ० सं० 545/21 घारा 25/4 A Act कोतवाली ऋषिकेश
7-मु०अ० सं० 604/21घारा 401 IPC कोतवाली ऋषिकेश
8-मु०अ० सं० 605/21 घारा 25/4 A Act कोतवाली ऋषिकेश
9-मु०अ० सं० 572/21 घारा 29 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
10-मु०अ० सं० 35/19 घारा 60 (1)A Ex Act थाना रानीपोखरी
11-मु०अ० सं० 8/21 घारा 8/21 NDPS Act मुनिकीरेती
12-मु०अ० सं० 562/22 घारा 8/21/60 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
13-मु०अ० सं० 732/22 घारा 8/21/27A NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
14-मु०अ० सं० 38/23 घारा 2/3 Gangster Act कोतवाली ऋषिकेश
15-मु०अ० सं० 73/24 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
16-मु०अ० सं० 355/24 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
17 मु०अ० सं० 85/25 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
18 मु०अ० सं० 72/25 धारा 8/21NDPS Act थाना मुनि की रेती
19-मु०अ० सं० 95/25 धारा 309(4)/317 BNS थाना मुनि की रेती
पुलिस टीम-
1-  उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती
2- हेoकाo प्रवीन नेगी थाना मुनिकीरेती                                                                             
 3- का0 कौशल राठौर थाना मुनिकीरेती
4- का0 राजीव कुमार थाना मुनिकीरेती

Related Articles

हिन्दी English