ऋषिकेश: युवा न्याय संघर्ष समिति के 3 सदस्य गिरफ्तार, बाकी नजरबंद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। वनन्तरा प्रकरण में 58 दिन से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे युवा न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में आंदोलनकारियों में से तीन को आज पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य को घर पर नजरबंद किया हुआ है।राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने देहरादून जा रहे थे ये लोग।अन्य कई लोगों को सुबह 5 बजे से नजर बंद किया हुआ था घरों पर।

पुलिस अधिकारी डीपी काला ने बताया संबंधित मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन देने जा रहे थे उससे पहले पुलिस ने ऋषिकेश में राजेंद्र गैरोला, रेनू नेगी और सरोजिनी थपलियाल को गिरफ्तार कर हॉस्पिटल में उनका मेडिकल करवाया। वहीं अन्य को सुबह से  घर पर नजरबंद किया हुआ है। आपको बता दें इससे पहले कल राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया था एसडीएम नंदन कुमार के मार्फत युवा न्याय संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय संजय सिलस्वाल के द्वारा धरना स्थल पर।

ALSO READ:  UK : श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में  यात्रा पूर्व तैयारियों की देहरादून में   समीक्षा बैठक

वनन्तरा रिजॉर्ट महिला कर्मचारी की हत्या के मामले में पिछले 58 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे युवा न्याय संघर्ष समिति के सदस्य।सीबीआई जांच की मांग और वीआईपी का नाम बताने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। इससे पहले कुछ सदस्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी देहरादून में मुलाकात कर चुके हैं संबंधित मामले में।

ALSO READ:  आबकारी टीम ऋषिकेश का छापा रुषा फार्म में, १ गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English