देहरादून : अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी
  •  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश
  •  अपराधियों को दिलाई जाएगी कठोरतम सजा
  •  त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

देहरादून :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी।

ALSO READ:  ऋषिकेश :स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में नरेन्द्रनगर विधानसभा के भद्रकाली मंदिर पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।
ALSO READ:  हरियाणा में पौड़ी गढ़वाल संगठन जिला (कोटद्वार) के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की

Related Articles

हिन्दी English