UP: सुल्तानपुर में घासीगंज क्षेत्र में खड़े 3 माह पूर्व दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के इंजन में दिनदहाड़े चोरी करते पकड़े गए 2 शातिर चोर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ रेलवे स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर मालगाड़ी के इंजन में घुसकर दिनदहाड़े चोरी करने वाले दो चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर लॉकअप में रखा है।

आपको बता दें कि करीब तीन माह पूर्व सुल्तानपुर जंक्शन स्टेशन से कुछ कदम की दूरी पर दो माल गाड़ियां आपस में भिड़ गई थी। जिसमें आठ डिब्बे व इंजन पटरी से उतर गया था। डिब्बे और पटरी घटना स्थल के पास ही पड़े हुए थे। शनिवार दोपहर दो युवक रिंच, पेंचकस, प्लास लेकर मालगाड़ी के इंजन में घुस गए और पुर्जा खोलने लगे। तभी स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने दौड़कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।शातिर चोर बाइक से यहां पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंचे और आरोपी युवकों को पूछताछ के लिए थाने पर ले गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक आरपीएफ टीम ले ही नहीं गई। लोगों ने फिर से आरपीएफ को बुलाया और चोरों की बाइक को उनके सुपुर्द किया।

ALSO READ:  देहरादून में रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा उसके साथियों के साथ मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि दुर्घटना के बाद जांच में इंजन की मरम्मत लागत करीब सवा करोड़ आंकी गई थी। लेकिन अधिकारियों की हीला-हवाली के चलते ट्रेन में लगे महंगे चक्के, स्प्रिंग, आदि अभी अभी भी पटरी के किनारे ही पड़े हैं। रेलवे विभाग ने करोड़ों की संपत्ति को यूं ही संभावित खतरे में खुले में छोड़ रखा है। पुलिस का दावा है कि अभी भी बोगी और इंजन के लिए पुलिस टीम सुरक्षा में लगी है लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस दावे को खारिज किया। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है, पुलिस गायब रहती है।

ALSO READ:  UK : चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English