ऋषिकेश : धराली आपदा के 3 घायलों में से 2 लोगों को एम्स से डिस्चार्ज

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : धराली आपदा के 3 घायलों में से 2 लोगों को शुक्रवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि एक घायल का एम्स के ट्राॅमा सेन्टर में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उपचाराधीन घायल की स्थिति में सुधार है। उत्तरकाशी के धराली में आयी आपदा के 3 घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। आवश्यक उपचार के बाद इनामें से 2 घायलों राम प्रताप और शिवांशु को बुद्धवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। संस्थान के जन संपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए दोनों लोग सेना के जवान हैं और उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उन्होंने बताया कि ट्राॅमा चिकित्सकों के अनुसार उपचार हेतु भर्ती तीसरे घायल वीरेन्द्र का ट्राॅमा इमरजेन्सी में इलाज जारी है। वीरेन्द्र की हालत में सुधार है और ट्राॅमा चिकित्सक उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।
ALSO READ:  UK: जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण

Related Articles

हिन्दी English