ऋषिकेश : श्यामपुर से 18 साल का युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 01 अभियुक्त को अवैध शराब/मादक पदार्थ तस्करी/ विक्रय व वाहन संख्या यू0के0-14 ए -1692 से मैस्ट्रो करते हुये गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश द्वारा थाना क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाकर गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/मादक पदार्थो हेतु तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है । उक्त कार्यवाही के क्रम में दिनांक 02.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र मे चैकिग के दौरान हाट बाजार के सामने श्यामपुर ऋषिकेश से 01 अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी/विक्रय व वाहन संख्या यू0के0-14 ए -1692 मैस्ट्रो से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश मे आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं । ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- विदित पावा पुत्र श्री रामगोपाल पावा निवासी C/O अनुज रावत निवासी होटल ग्रीन चिल्ली श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र – 18 वर्ष।
अभियुक्त से बरामद माल-
1- 04 पेटी ट्रेटा पैक माल्टा देशी मसालेदार अवैध शराब कुल (180 ट्रेटा पैक माल्टा) ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 सुमित चौधरी
2- हे0का0 342 अमित राणा
3- हे0का0 213 नरेन्द्र सिह
4- का0 440 शेखर सैनी



