दिल्ली : 14 चीते लाये जाएंगे अब भारत अफ्रीकी देश नामीबिया से, जानिए कब
दिल्ली। आने वाले समय में नामीबिया से 14 चीते भारत लाए जाएंगे। आपको बता दें 17 दिसंबर 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए 8 चीतों को बाड़े में छोड़ा था।
अब फिर से 12 से 14 चीतें अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे अगले 5 सालों में।यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि नामीबिया सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं चीतों को भारत लाने के संबंध में। आपको बता दें भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे दिया था। अंतिम बार छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 1948 में आखिरी चीता दिखा था और वर्ष 1952 में देश में चीते की प्रजातियों को विलुप्त घोषित किए जाने के 70 साल बाद अब चीते आए हैं और इसके बाद दूसरे फेज में नामीबिया से चीतें यहां लाए जाएंगे। समझौते के तहत आठ चीते भारत आ चुके हैं अगली खेप में 12 से 14 सीटें लाए जाएंगे। इनको अलग-अलग समय पर लाया जाएगा या एक साथ यह भी आने वाले दिनों में पता चलेगा।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जानकारी दी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जो 8 चीतों लाए गए थे।वह एकदम स्वस्थ हैं और वह शिकार भी कर रहे हैं उन पर 24 घंटे निगरानी रखी जाती है।दूसरे फेज में जो चीते नामीबिया से लाए जाएंगे। मंत्री ने बताया लाएंगे चीतों ने भारत के मौसम को अडॉप्ट कर लिया है और वे स्वस्थ हैं। हिंदुओं के साथ संघर्ष की संभावना के मद्देनजर मंत्री ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई संघर्ष जानकारी में नहीं आया है और चीते अपना शिकार कर रहे हैं।आने वाले चीतों को कहाँ छोड़ा जाएगा इस बारे में सरकार ने अभी जानकारी नहीं दी है।