ऋषिकेश में लेवर कालोनी तिराहे के पास आईडीपीएल से १ गिरफ्तार

- ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत लेवर कालोनी तिराहे के पास आईडीपीएल ऋषिकेश से 48 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब बरामद
ऋषिकेश : जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।इसी क्रम में दिनाँक 16.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान काली कमली आश्रम गेट से लगभग 100 मीटर आगे सडक के दाहिने ओर सडक पुख्ता से अभियुक्त शैलेश पटेल S/O स्व0 कनक राम पटेल R/O गली न0- 13 शिवाजी नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र-51 वर्ष) के कब्जे से 48 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-69/2026 धारा 60(1),आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
बरामद माल
48 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब।
गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त-
1- शैलेश पटेल S/O स्व0 कनक राम पटेल R/O गली न0- 13 शिवाजी नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र-51 वर्ष)
पुलिस टीम-
1- कानि0 501 मनोज नेगी
2- कानि0 101 सुनील कुमार



