देहरादून : सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी सुशीला बलूनी और मोहन सिंह रावत गांववासी का हाल जाना, डॉक्टर से भी बात की

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचार हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी सुशीला बलूनी से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी फोन पर उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट हॉस्पिटल में ही भर्ती पूर्व मंत्री श्री मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ का भी दूरभाष पर उनका हालचाल जानकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

ALSO READ:  ऋषिकेश के कृष्णा नगर में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने 4 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई, जताया आभार

Related Articles

हिन्दी English