देहरादून : मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अंतर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
चमोली के जोशीमठ तहसील अंतर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 उज गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन मे 10 से 12 लोग सवार बताए जा रहे है। घटना स्थल पर रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।
ALSO READ:  मुनि की रेती :क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 के दूसरे दिन ओपन व विद्यालयों की एकल व समूह गायन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

Related Articles

हिन्दी English