दून यूनिवर्सिटी में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रदर्शनी की सराहना करते हुए बोली यह वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिए सराहनीय प्रयास

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने दून विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उन्होंनें प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिए सराहनीय प्रयास है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने के साथ ही उनकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सराहनीय प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की पहचान उनकी भाषा-बोली एवं स्थानीय उत्पादों से होती है, इनको बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं।

ALSO READ:  ऋषिकेश : दिल्ली से ले आई पुलिस टीम महिला को, लक्ष्मण झूला पुलिस ढूंढ रही थी कई दिनों से

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने पद्मश्री बसंती बिष्ट एवं माधुरी बड़थ्वाल को लोक गायन एवं लोक संगीत के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना भी की।

ALSO READ:  UK :राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचक निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों की समीक्षा

Related Articles

हिन्दी English